फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BKU cane payment denied protest Tehsil

गन्ना पेमेंट न मिलने पर भाकियू ने घेरी तहसील

Tue, 13 Dec 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 13 Dec 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
BKU cane payment  denied protest Tehsil
भाकियू ने घेरी तहसील - फोटो : अमर उजाला

बकाया पेमेंट की अदायगी और गन्ना रेट में बढ़ोतरी सहित किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का निपटारा न होने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय का घेराव कर बेमियादी धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


एसडीएम द्वारा जल्द गन्ने के बकाया भुगतान के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने करीब चार घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया। गढ़-स्याना रोड स्थित कैंप कार्यालय में मंगलवार को भाकियू की मासिक पंचायत हुई।
विज्ञापन


इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए अधिकांश कार्यकर्ताओं ने पिछले साल का पेमेंट न मिलने, महंगाई के अनुरूप गन्ना रेट में बढ़ोतरी न होने सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। पंचायत के बाद भाकियू नेता दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। दिनेश खेड़ा ने कहा कि 9 अक्तूबर को प्रदेश के मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान की मौजूदगी में शुगर मिल प्रबंधन ने जो लिखित वादा किया था, वह भी पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है।

रामपाल चौहान, मनवीर खुड़लिया, मुकेश त्यागी ने कहा कि अपनी ही फसल का पेमेंट न मिलने से किसान बुआई के लिए ब्याज पर कर्ज लेने को मजबूर हो रहे हैं। पूर्व पालिका उपाध्यक्ष शेरसिंह कर्दम, प्रधान अय्यूब अली, सोनू ने कहा कि पिछले साल मौसम की मार से तबाह हुई फसलों का पीड़ित हजारों किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है।

श्याम सिंह, प्रधान चमन सिंह, बब्लू, सतीश, फूलसिंह चौहान ने कहा कि गलत बिल भेजने के साथ ही बकाएदारी में बिजली कनेक्शन काटकर किसानों के खिलाफ केस दर्ज कराकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।


इस दौरान ब्रजपाल सिंह, नीरज तोमर, विशाल अग्रवाल, मुबारक खां, हाजी अनवर, माशा अल्लाह, कृष्ण गिरि, रमेश राजौरा, प्रदीप शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसडीएम आरएन पांडेय ने किसानों की समस्याओं का बहुत जल्द निराकरण कराने और एसडीओ ने गन्ना पेमेंट मिलने तक बिजली रिकवरी में छूट दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed