{"_id":"577a99324f1c1b700c7f9fef","slug":"bjp-will-lay-siege-to-police-stations-from-7-to-14-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई 7 से 14 जुलाई तक थानों का करेंगे घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई 7 से 14 जुलाई तक थानों का करेंगे घेराव
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने कहा कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 7 जुलाई से 14 जुलाई तक जिले के सभी थानों का घेराव कर लचर कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। वह सोमवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मालती भारती के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। कारोबारी से लेकर आम आदमी तक सुरक्षित नहीं है। ऐसे में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सात जुलाई से 14 जुलाई तक जिले के सभी थानों का लचर कानून व्यवस्था को लेकर घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घेराव में भाग लेंगे। साथ ही दावा किया कि भाजपा का यह आंदोलन अभूतपूर्व होगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मूलचंद त्यागी, पूर्व विधायक बिजेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक जयप्रकाश, पालिकाध्यक्ष मालती भारती, सुरील भराला, रामस्वरु भारती, केके शुक्ला, प्रफुल्ल सारस्वत, विजय पाल आढ़ती, अजय दादू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन