फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   biker hit kanwariya

Hapur News: बाइक सवार युवकों ने कांवड़िये को मारी टक्कर

Tue, 30 Jul 2024 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 30 Jul 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
biker hit kanwariya
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट से कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्त की बाइक से टक्कर होने पर कांवड़ खंडित हो गई। समय रहते हुए पुलिस ने बाइक सवारों को हिरासत में लेकर शिवभक्त को नई कांवड़ उपलब्ध कराकर आगे के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार की रात ब्रजघाट से कुछ कांवड़िया कांवड़ लेकर जा रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे, तो पीछे से आई बाइक की टक्कर एक शिवभक्त से हो गई। घटना में शिवभक्त मामूली रूप से चोटिल हो गया, लेकिन कांवड़ खंडित हो गई। जिसे लेकर कांवड़ियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर सीओ आशुतोष शिवम पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। सीओ ने शिवभक्तों को समझाते हुए मामला शांत कराया। वहीं तुरंत ही बाइक सवार युवकों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने तुंरत ही दूसरी कांवड़ ब्रजघाट से मंगवाई। जिसे देकर उन्हें उनके आगे के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन


कोट -

कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्त को बाइक की साइड लग गई थी। पुलिस ने दूसरी कांवड़ मंगाकर शिवभक्त को उपलब्ध करा दी। किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। शांति पूर्ण यात्रा चल रही है। - आशुतोष शिवम, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed