फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bicycle distribution.

साइकिल वितरण से प्रचार-प्रसार को गति : शाहिद मंजूर

Wed, 30 Mar 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 30 Mar 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
bicycle distribution.
पंजीकृत श्रमिकों को बांटी गई 1200 साइकिलें - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने गरीब, मजदूरों को ध्यान रखकर कई योजनाएं चलाई हैं। श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों को एक दर्जन से अधिक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इनमें से एक साइकिल वितरण योजना भी है। इसमें मजदूर सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।

विज्ञापन


शाहिद मंजूर बुधवार को बुलंदशहर रोड स्थित सामिया कालोनी में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि साइकिल खरीदना मजदूर की इच्छा होती है। डीएम की अध्यक्षता में साइकिलों की खरीद की जाती है।
विज्ञापन


साइकिल वितरण में श्रम विभाग के साथ प्रशासन के अफसर भी सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुचित लाभ लेने के लिए लोग अनुचित तरीकों को अपनाते हैं। जिसका लाभ पात्रों को नहीं मिलता, लेकिन श्रम विभाग में बिना पंजीकरण किए मजदूरों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मजदूर श्रम विभाग में अपना पंजीकरण जरूर करा लें। डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि सरकार ने कई उपयोगी योजनाएं चलाईं है। अन्य योजनाओं का लाभ भी गरीबों को मिले, प्रशासन इसका पूरा प्रयास कर रहा है।

सपा के जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चार साल के लंबे कार्यकाल में जितना विकास प्रदेश में कराया है। उतना विकास किसी भी सरकार ने नहीं कराया। इसलिए अब कार्यकर्ता मिशन 2017 की तैयारी में जुट जाएं, ताकि आने वाले चुनाव में भी सपा का परचम लहर सके।


एसपी अलंकृता सिंह ने कहा कि श्रम विभाग की योजना, गरीब मजदूर परिवार को सहारा देने के लिए उपयोगी है। सहायक श्रमायुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि हापुड़, सिंभावली, धौलाना और गढ़ ब्लॉक के 1200 मजदूरों को साइकिल का वितरण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed