फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bhakiu protest in dehat thana

Hapur News: भाकियू ने घेरा देहात थाना, दो आढ़तियों के खिलाफ मुकदमा

Mon, 16 Oct 2023 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 16 Oct 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
bhakiu protest in dehat thana
हापुड़। नवीन कृषि मंडी में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आढ़तियों के बीच मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया। सोमवार को भाकियू ने देहात थाने का घेराव कर हंगामा किया, शाम को अनिश्चितकाल धरने का एलान के बाद पुलिस ने दो आढ़तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, मंडी में आढ़तियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


थाने के घेराव के दौरान भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य ने कहा कि मंडी में योजना बनाकर, मेरे साथ मारपीट की गई। गले की चेन और जेब में रखे 22 हजार रुपये भी निकाल लिए गए। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, उल्टे उन्हें ही प्रताड़ित किया गया। मंडी में किसानों से अधिकारियों की नाक के नीचे ही अवैध आढ़त वसूली जा रही है, तौल में गड़बड़ी हो रही है।
विज्ञापन


विरोध में कार्यकर्ताओं ने देहात थाने का घेराव किया। यहां नामजद तहरीर भी पुलिस में दी गई। मांग पूरी नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरने का एलान कर दिया। किसानों ने सार्वजनिक तौर पर मारपीट करने वालों से माफी मंगवाने की भी मांग उठाई। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी, जिला संयोजक अमरेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, चौधरी यशवीर सिंह, टेनपाल सिह, उदयवीर मुखिया, नदीम, ललित शर्मा, कुलदीप राठी थाने में जम गए। एसडीएम सुनीता सिंह, सीओ स्तुति सिंह ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने राजेंद्र आढ़ती और नरेश त्यागी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मंडी परिसर में आढ़तियों ने शाम को बैठक की एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश त्यागी ने कहा कि मंडी के अंदर आढ़तियों को पीटना और उनका गल्ला लूटना बेहद दुखद है। इस मामले में पुलिस में पहले ही तहरीर दी गई है। लगातार अवैध वसूली की जाती है, आढ़तियों को यदि इंसाफ नहीं मिला तो हड़ताल की जाएगी। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाएगी। मंडी में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed