फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bhakiu protest against corruption

Hapur News: भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेगी भाकियू

Mon, 10 Mar 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 10 Mar 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
bhakiu protest against corruption
गढ़मुक्तेश्वर। सोमवार को स्याना रोड पर स्थित कैंप कार्यालय पर भाकियू टिकैत की मासिक बैठक हुई। जिसमें सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के साथ किसानों की समस्याओं पर विचार किया गया। वहीं, जल्द ही भ्रष्टचार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुंवर खुशनूद ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में हर जगह किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि सिंभावली, ब्रजनाथपुर चीनी मिलों पर न्यायालय द्वारा आरपीआई नियुक्त किए जाने के बाद भी किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा तहसील स्तर पर घरोनी, जन्म, मृत्यु वअन्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्रामीणों को लगातार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके साथ ही बिजली के बिलों में की जा रही गड़बड़ी में सुधार की मांग भी किसानों ने की। महीपाल चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी सूरत में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिए जाएंगे। यदि जबरन मीटर लगाए जाते हैं, तो किसान यूनियन इसका विरोध करेगी। इसके अलावा स्कूलों की किताब-कापी व दवाओं पर प्रिंट रेट में छूट दिलाए जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही रणनीति बनाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ममता शर्मा, नीलम त्यागी, रमा शर्मा, सरिता देवी, पूनम शर्मा, पीके वर्मा, श्यामसुंदर त्यागी, मुनव्वर अली, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed