फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bhaiya-dooj: every 10 minutes just to get today

भैया-दूज : आज मिलेगी हर 10 मिनट में बस

Fri, 13 Nov 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 13 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
भैयादूज पर बहनों का सफर सुहाना बनाने के लिए हापुड़ डिपो के अफसरों ने तैयार कर ली है। विभिन्न मार्गों पर बहनों को हर 10 मिनट में बस मिलेगी। बहनों के लिए डिपो ने अतिरिक्त बसे चलाई हैं।
विज्ञापन


दीपावली के मद्देनजर हापुड़ डिपो से बसों का संचालन हद तक ठीक रहा। यात्रियों को बसों के इंतजार में इधर-उधर नहीं भटकना पड़ा।

बहनें घर से निकलें जल्द, मिल सकता है जाम
सावधान! शुक्रवार को घर से संभल कर निकले, क्योंकि भैयादूज पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम के झाम में फंसकर परेशान होना पड़ सकता है।

वहीं यातायात पुलिस का दावा है कि ट्रैफिक सुचारु बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे।

शुक्रवार को भैया दूज है। ऐसी स्थिति में जाम के झाम से शहरवासियों को जूझना पड़ सकता है। मेरठ रोड पर दोनों फाटकों पर ओवरब्रिज बनने के बाद शहर में वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन


क्योंकि फ्लाईओवर से शहर की ओर तेजी से आने वाले वाहनों मेरठ रोड तिराहे पर आकर शहर और दिल्ली की ओर जाने के लिए तिराहा क्रास करने के लिए रुकना पड़ता है।

यहीं से जाम लगना शुरू होता है जो तहसील चौपला को भी प्रभावित करता है। भैयादूज पर बहन भाईयों के तिलक करने के लिए जायेंगी। ऐसे में वाहनों का दबाव और अधिक बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणामस्वरूप लोग जाम में फंसकर परेशान हो सकते हैं। गढ़ रोड पर फाटक पर ओवरब्रिज का काम शुरू तो हुआ है,लेकिन यहां अक्सर जाम की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अगर वाहनों का दबाव अधिक बढ़ गया तो यहां भीषण जाम लग सकता है। इससे पहले भी भैया दूज के पर्व पर शहर में भीषण जाम लगता आया है।

आलम यह रहता है कि जाम में फंसकर लोगों का बुरा हाल हो जाता है। किसी तरह बहनें अपने भाई के घर पहुंच पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed