फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Become a partner in the Clean India Mission Missed Call

मिस्ड कॉल से स्वच्छ भारत मिशन में बनें भागीदार

Sun, 22 Jan 2017 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़ Updated Sun, 22 Jan 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
Become a partner in the Clean India Mission Missed Call
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : अमर उजाला

आपके फोन से की गई एक मिस्ड कॉल स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में हापुड़ को बढ़त दिला सकती है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत हेल्पलाइन नंबर 1969 जारी की है। हेल्पलाइन नंबर पर हापुड़ समेत एक लाख से ज्यादा आबादी वाले करीब 500 शहरों के लोग मिस्ड कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार स्वच्छता के प्रति काफी गंभीर है इसे लेकर लोगों को अधिक से अधिक जागरूक कर रही है। सरकार के जागरूकता अभियान का शहरों पर कितना असर है इसके लिए शहरों में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण कर रहा है।
विज्ञापन


हेल्पलाइन 1969 नंबर पर कोई भी कॉल कर सकता है। कॉल करते ही फोन कट जाएगा, कुछ देर बाद बैक कॉल आएगी। इसमें कुछ निर्देश और आपके शहर का पिन कोड देने के बाद स्वच्छता सर्वेक्षण के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन की आवाज में पांच से दस प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब देने से आपके शहर की स्वच्छता रैकिंग बढ़ेगी। साथ ही क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया (क्यूसीआइ) की टीम शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण को आएगी। हापुड़ में इस टीम के जल्दी ही आने की उम्मीद है। नगर पालिका ने तेजी से स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

खुले में शौच करने वालों की होगी निगरानी
लोग खुले में शौच न करें इसलिए घरों में शौचालय निर्माण को आर्थिक मदद भी की जा रही है। इसके बाद भी लोग खुले में शौच करना बंद नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते एक दिन निर्धारित कर निगरानी की जाएगी। खुले में शौच करने वाले लोगों को जागरूक किया जाएगा।


वहीं, अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि शहर की स्वच्छता रैकिंग बेहतर करने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। शहर के अधिक से अधिक लोग भी हेल्पलाइन 1969 पर मिस्ड कॉल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed