फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bar Association elections will be held on November 14: Dr. Shabnam

14 नवंबर को होगा बार एसोसिएशन का चुनाव : डॉ. शबनम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bar Association elections will be held on November 14: Dr. Shabnam
गाजियाबाद। आम सभा (जनरल बॉडी) की बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष चुनी गईं डॉ. शबनम खान ने बताया कि 14 नवंबर को बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने पुलिस आयुक्त से अपनी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन

डॉ. शबनम ने बताया कि तीन नवंबर (सोमवार) को मतदाता सूची बार में चस्पा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन अधिवक्ताओं के नाम सूची में दर्ज नहीं हैं, वह अधिवक्ता अपनी सदस्यता शुल्क की रसीद और सर्टीफिकेट्स ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) कार्ड की फोटो कॉपी या बार काउंसिल की ओर से जारी लिस्ट में दर्ज नाम की फोटो प्रति लगाकर चैंबर नंबर 417 पर चार नवंबर (मंगलवार) को दोपहर तीन बजे तक जमा करा सकते हैं। उसके बाद अंतिम मतदाता सूची तैयार कर प्रसारित की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. शबनम ने बताया कि बार एसोसिएशन गाजियाबाद कार्यकारिणी का कार्यकाल एक वर्ष का है। जो 19 जुलाई 2025 को पूर्ण हो चुका है, इसके बावजूद उनके साथ कार्यकारिणी के कुछ लोगों ने अनुपालन नहीं किया। कार्यकाल समाप्त होने से 60 दिन पूर्व ही चुनाव की अधिसूचना जारी करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव कराने के लिए लगातार चल रहे धरने पर भी कार्यकारिणी ने संज्ञान नहीं लिया। चुनाव को अनिश्चतकालीन समय के लिए टाला जा रहा है, जिससे अधिवक्ताओं में रोष है। वर्तमान कार्यकारिणी के कुछ सदस्य बार हित को नजरअंदाज कर पद का दुरुपयोग करते हुए अपने स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं। इसलिए बार हित में निर्धारित अवधि में चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed