{"_id":"58c021d94f1c1b663ddc4dbe","slug":"authority-board-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता हटने पर होगी प्राधिकरण की बोर्ड बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता हटने पर होगी प्राधिकरण की बोर्ड बैठक
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 08 Mar 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
एचपीडीए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण बोर्ड की बजट बैठक आचार संहिता के हटने के बाद होगी। इसके लिए प्राधिकरण के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
प्राधिकरण के सचिव एवं वित्त नियंत्रक विश्वजीत राय ने बताया कि प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने सभी अभियंताओं को बैठक की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उधर, प्राधिकरण का लेखा विभाग भी आय-व्यय का ब्योरा तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मतगणना के बाद जल्द ही आचार संहिता हटने की संभावना है। इसके तुरंत बाद मंडलायुक्त से बैठक के लिए तिथि निर्धारित कराकर बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
31 मार्च से पहले बैठक होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि आचार संहिता लगने के बाद से प्राधिकरण के विकास कार्य लगभग ठप पड़े हैं।