फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Attempt to take out and cook buried goat commotion in the neighborhood

कब्र से बकरा निकालकर पकाने की कोशिश: दफनाए गए बेजुबान को मरने के बाद भी नहीं छोड़ा, लोगों का हंगामा; Video

Thu, 28 Aug 2025 10:12 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 10:12 PM IST
सार

112 नंबर पर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
Attempt to take out and cook buried goat commotion in the neighborhood
कब्र को ही खोद निकाला बकरा - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा नई आबादी में एक परिवार द्वारा बकरे की अचानक मौत के बाद उसे दफनाया गया। लेकिन कुछ घुमंतू जाति के लोगों ने निकालकर पकाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सद्दीकपुरा नई आबादी में मेहराज के घर पल रहे बकरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने बकरे को परतापुर रोड फाटक के पास दफनाया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पास ही रहने वाले घूमंतु जाति के कुछ लोग बकरे को निकालकर पका कर खाने की कोशिश कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसकी जानकारी मौके से निकल रहे मोहल्ले के युवकों ने परिजनों को दी। इसके बाद मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इनका आरोप था कि इन लोगों ने ही किसी प्रकार से बकरे की हत्या की है और अब उसे पकाकर खाने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन

112 नंबर पर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सीओ अनीता चौहान कहना है कि अभी तक मामले का संज्ञान उनके पास नहीं आया है। मामले की जानकारी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed