फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   attack on gram pradhan

Hapur News: हथियारबंद लोगों ने नंगौला के ग्राम प्रधान पर किया हमला

Tue, 11 Feb 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 11 Feb 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
attack on gram pradhan
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमीपुर नंगौला में रास्ते पर चल रहे काम को रुकवाकर हथियारबंद लोगों ने ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया। आरोपी ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी लोकेश कुमार ने बताया कि वह ग्राम प्रधान हैं। पांच फरवरी की सुबह लगभग दस बजे वह गांव निवासी जैनू के घर से पप्पी के घर तक जाने वाले कच्चे रास्ते को बनवाने का काम करा रहे थे। इसी बीच गांव निवासी वीरेश्वर त्यागी व उसका भाई चन्द्रप्रकाश त्यागी दस अज्ञात लोगों के साथ राइफल, पिस्टल व धारदार हथियार लेकर यहां पहुंचे। आरोपियों ने रास्ते को 20 फुट चौड़ा बनवाने का दबाव बनाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। जबकि उन्होंने आरोपियों से रास्ता आठ फुट होने की बात कही थी।
विज्ञापन




आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनपर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर दो नामजद व दस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed