{"_id":"6648dc6cee8eb492b4070564","slug":"attack-on-e-rickshaw-driver-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110683-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ई-रिक्शा चालक का ब्लेड से गला रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ई-रिक्शा चालक का ब्लेड से गला रेता
Sat, 18 May 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 18 May 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। ई-रिक्शा में बैठाने से इन्कार करने पर आरोपी ने धारदार ब्लेड से चालक पर हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी गर्दन पर 17 टांके आए हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना देहात क्षेत्र के गांव भीमनगर निवासी महेश ने बताया कि उसका पुत्र मनीष ई-रिक्शा चलाता है। 13 मई को वह ई-रिक्शा लेकर तहसील चौपला की ओर जा रहा था। रास्ते में उसे मोहल्ले के ही गौरव ने रोक लिया और ई-रिक्शा में बैठने का प्रयास करने लगा। किसी काम से जाने की बात करने पर उसके पुत्र ने उसे बिठाने से इन्कार कर दिया। इससे गुस्साए गौरव ने उसके पुत्र से गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके पुत्र पर धारदार ब्लेड से गले पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।