फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ATS raids Dholana's Khichra village, arrests Rohingya youth

Hapur News: धोलाना के गांव खिचरा में एटीएस का छापा, रोहिंग्या युवक गिरफ्तार

Thu, 02 Oct 2025 02:33 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 02 Oct 2025 02:33 PM IST
विज्ञापन
ATS raids Dholana's Khichra village, arrests Rohingya youth
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

नोएडा की एटीएस टीम और धौलाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात धोलाना थाना क्षेत्र के गांव खिचरा में संयुक्त रूप से छापा मारा। टीम ने यहां से अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े रोहिंग्या युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान सय्यद हुसैन निवासी ग्राम रग्मुगुना, थान जिला माउंगड, म्यांमार के रूप में हुई है। वह लंबे समय से भारत में अवैध घुसपैठ कर फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेजों के सहारे छिपा हुआ था। गांव खिचरा में बिलाल मस्जिद के पास वह एक मकान में किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खुफिया एजेंसियों ने एटीएस को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दी थी। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से फर्जी आईडी, संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। आशंका है कि उसके जैसे और भी लोग यहां मौजूद रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया, एटीएस और धौलाना पुलिस की टीम ने रोहिंग्या मूल के इस युवक को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ जारी है, और उसके नेटवर्क की जांच हो रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed