फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Atarpura power station disrupted by rain; power out in over 10,000 homes.

Hapur News: बारिश में ठप हुआ अतरपुरा बिजलीघर, 10 हजार से अधिक घरों की बिजली गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Atarpura power station disrupted by rain; power out in over 10,000 homes.
बिजली के फाल्ट को सही करते विद्युत कर्मी। संवाद
हापुड़। बारिश के दौरान मंगलवार को बिजली लाइनों में फाॅल्ट से शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। अतरपुरा स्थित टाऊन हॉल बिजलीघर ठप होने से करीब 10 हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं दिल्ली रोड और पटना मुरादपुर बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में भी फाॅल्ट और ट्रांसफार्मर खराब होने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सुबह करीब 10:15 बजे बारिश शुरू होने पर आनंद विहार स्थित 220 केवी बिजलीघर से दिल्ली रोड और अतरपुरा बिजलीघरों की आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी गई। करीब 11:15 बजे सप्लाई बहाल हुई, लेकिन दिल्ली रोड स्थित टाऊन हॉल बिजलीघर की मुख्य लाइन में फाल्ट आने से पूरा बिजलीघर बंद हो गया।
विज्ञापन

इससे अतरपुरा, गोल मार्केट, प्रेमपुरा, स्वर्ग आश्रम रोड, त्यागीनगर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, न्यू शिवपुरी, कृष्णा गली, नवीकरीम, पक्का बाग, चंडी रोड, बराही मोहल्ला, मंडी पाटिया, शिवपुरी, पंजाबी कॉलोनी, रेवती कुंज, पटेल नगर, राधापुरी, सूरजगंज और तारा मिल समेत कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़े करीब 12 हजार घरों की बिजली भी बारिश के दौरान प्रभावित रही। वहीं पटना मुरादपुर बिजलीघर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फुंकने से गढ़ रोड मंडी के आसपास के इलाकों में बिजली संकट बना रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में पिछले दो वर्षों में बिजली व्यवस्था सुधारने पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन हल्की बारिश में भी लाइनें जवाब दे रही हैं। लोगों ने कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग उठाई है।

अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि बारिश के दौरान नमी के कारण बिजली लाइनों में फाल्ट आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोलिंग कर लाइनों को दुरुस्त कराया गया है और उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द सामान्य बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed