{"_id":"5803a7974f1c1b6c6128f8a8","slug":"assaulting-youth-looted-cash-and-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूटा
ब्यूरो अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 16 Oct 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीरनगर सूदना गांव के समीप बाइक सवार युवक से मारपीट कर बदमाशों ने नगदी और मोबाइल लूट लिया। युवक के शोर मचाने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार किठौर निवासी मोहित नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्य करता है। शनिवार की रात वह बाइक से नोएडा से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव पीरनगर सूदना के समीप पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। बदमाशों ने उससे दो हजार रुपये नगद और मोबाइल लूट लिया। लूटपाट के दौरान पीड़ित ने शोर मचाया तो बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं, सीओ विशाल यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन