{"_id":"667071ea82c94efebb06442f","slug":"assault-from-a-child-hapur-news-c-306-1-gha1001-107545-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत
Mon, 17 Jun 2024 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव मेंं घर के बाहर खेल रही छह वर्ष की बच्ची के साथ युवक ने अश्लील हरकत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी छह साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक उसके घर के बाहर पहुंचा और उसकी बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने वहां से उठाकर अपने साथ सुनसान स्थान पर ले गया। जहां आरोपी ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। बेटी के रोने और शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए उसे छोड़कर भाग निकला। बेटी ने घर पहुंचकर युवक की हरकत के बारे में परिजनों को बताया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।