फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Asif was connected to thugs from many states

Hapur News: कई राज्यों के ठगों से जुड़ा था आसिफ, रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Asif was connected to thugs from many states
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भंडापट्टी निवासी आसिफ देश के कई राज्यों के साइबर ठगों के गैंग से जुड़ा था। आसिफ की कॉल डिटेल से रांची पुलिस को इसकी जानकारी हुई थी। इतना ही नहीं गैंग के सदस्यों ने पिछले महीने आसिफ के खाते में एक करोड़ एक लाख रुपये भी ट्रांसफर किए थे। आसिफ के खिलाफ पुख्ता सुबूत होने पर शनिवार को रांची पुलिस आसिफ को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी।
रांची साइबर थाना के प्रभारी फागुनी पासवान ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भंडापट्टी निवासी मेडिकल स्टोर संचालक आसिफ साइबर ठगी गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसके खाते में साइबर ठगी के रुपये आते रहते हैं। उसका मोबाइल नंबर बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में पिछले दिनों पकड़े गए साइबर गैंग के सदस्यों के संपर्क में है। कॉल डिटेल से इसका खुलासा हुआ था। पिछले महीने साइबर ठगों ने एक करोड़ एक लाख रुपये भी उसके खाते में ट्रांसफर किए थे। उनके पास उसे गिरफ्तार करने के पुख्ता सुबूत थे। शनिवार शाम वह टीम के साथ कोतवाली पहुंचे थे और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आसिफ को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने बताया कि आसिफ मोहल्ले में असैर के नाम से मेडिकल स्टोर भी चलाता है और उसका आईडीबीआई बैंक में खाता है। पांच मई को साइबर ठगों ने 55 और सात मई को 51 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर किए थे। रांची पुलिस ने उसके खाते को फ्रिज कर दिया था। आसिफ ने बैंक अधिकारियों को मेल कर अपने खाते पर लगी रोक को हटाने की मांग भी की थी।
विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी उपदेश कुमार के साथ रांची पुलिस ने आसिफ को रिमांड मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया था। हालांकि अभी तक उत्तर प्रदेश में उसकी सक्रियता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रांची पुलिस आसिफ का रिमांड कराकर अपने साथ ले गई है। स्थानीय पुलिस भी आसिफ के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed