{"_id":"64184be06252acf19f00a858","slug":"arrested-for-demanding-extortion-from-sp-in-hapur-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: एसपी से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, 28 फरवरी को रोहित सक्सेना ने फोन पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: एसपी से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, 28 फरवरी को रोहित सक्सेना ने फोन पर दी धमकी
Mon, 20 Mar 2023 05:35 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 20 Mar 2023 05:35 PM IST
सार
रोहित सक्सेना सनकी मानसिकता का व्यक्ति है। वह बरेली, मुरादाबाद और रामपुर से जेल जा चुका है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा से रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरेली निवासी रोहित सक्सेना ने 28 फरवरी को एसपी हापुड़ के घर टेलीफोन ड्यूटी पर कॉल की। पुलिसकर्मी से अभद्रता करते हुए एसपी के लिए जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया है। उसके बाद फेसबुक पर महिला उपनिरीक्षक के साथ चित्र वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर परिवार को जलाकर मारने की धमकी दी गई। एसपी आवास पर तैनात एक हेड कांस्टेबल अनुज कुमार की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच करने में जुट गई है। इसके अतिरिक्त उसके द्वारा सरकारी सीयूजी नंबर पर भी कॉल कर रंगदारी मांगी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रोहित सक्सेना सनकी मानसिकता का व्यक्ति है। वह बरेली, मुरादाबाद और रामपुर से जेल जा चुका है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन