{"_id":"699c817d43b912aba10ea6e1","slug":"angry-over-love-marriage-family-members-did-not-allow-burial-of-the-body-hapur-news-c-135-1-hpr1001-137530-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने नहीं दफनाने दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने नहीं दफनाने दिया शव
विज्ञापन
धौलाना। प्रेम विवाह से नाराज परिजन इतने कठोर हो सकते हैं कि विवाहित की मौत के बाद उसके शव तक को अपने गांव में दफनाने से इन्कार कर दिया। पति शव को लेकर दो गांवों में भटकता रहा। आखिरकार उसे पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही विवाहिता का शव सुपुर्दे खाक हो सका।
मामला क्षेत्र के गांव नंदपुर से जुड़ा हुआ है। करीब चार साल पहले नंदपुर गांव निवासी शाहनवाज ने गांव की ही मुस्कान से प्रेम निकाह किया था। निकाह के बाद दोनों परिवार आपस में रंजिश रखने लगे और एक दूसरे की जान के दुश्मन बन बैठे। ऐसे में शाहनवाज और मुस्कान को गांव छोड़कर जाना पड़ा। दोनों तभी से गांव दहरा में किराये के मकान में रह रहे थे।
इसी बीच मुस्कान बीमार रहने लगीं और उन्हें टीबी की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई। शनिवार देर रात मुस्कान ने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत से शाहनवाज पूरी तरह टूट गए। शाहनवाज मुस्कान का शव लेकर पहले देहरा गांव के कब्रिस्तान पहुंचे। यहां कब्र खोदने की तैयारी शुरू होते ही ग्रामीणों ने विरोध जता दिया। यहां भी प्रेम विवाह से नाराज कुछ लोगों ने मुस्कान की कब्र नहीं खोदने दी और उन्हें नंदपुर गांव में ही जाकर दफनाने को कहा।
विज्ञापन
यहां से शाहनवाज शव लेकर गांव नंदपुर पहुंचे। वहां भी परिजनों ने पिछली नाराजगी के चलते शव को दफनाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर धौलाना पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बात कर सहमति कराई। रविवार शाम पुलिस की मौजूदगी में नंदपुर कब्रिस्तान में मुस्कान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि परिजनों की नाराजगी की बात सामने आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित किया। शांतिपूर्ण तरीके से शव का दफीना करा दिया गया।