फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Agriculture officials siege.

कृषि अफसरों का घेराव, प्रदर्शन

Tue, 15 Mar 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 15 Mar 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
Agriculture officials siege.
कृषि अफसरों का घेराव किया - फोटो : अमर उजाला

बारिश से नुकसान हुई फसलों की सही आंकलन रिपोर्ट तैयार न किए जाने से खफा भाकियू पदाधिकारियों ने मंगलवार को कृषि अफसरों का घेराव किया। उन्होंने मासिक पंचायत के बाद दोबारा से संतोषजनक आंकलन कराने की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि किसानों को जल्द राहत न मिली तो पदाधिकारी उग्र आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


कृषि अफसरों के घेराव के दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने बताया कि तूफानी बारिश से गेहूं, आलू, सरसों, आम, मटर की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कुछ गांवों में तो फसलों को 80 फीसदी तक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


भाकियू के जिला उपाध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने बताया कि कृषि अफसरों ने किसानों को फसल क्षति की हवाई आंकलन रिपोर्ट तैयार कर दी है। कृषि विभाग की रिपोर्ट में महत 20 फीसदी फसल क्षति दर्शायी गई है। ऐसे में किसानों को सरकार की आर्थिक मदद नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपाल सिंह ने बताया कि मटर की फसल में करीब 80 फीसदी तक नुकसान है, अन्य फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। कृषि अफसरों को करीब 60 फीसदी फसल क्षति की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजनी चाहिए। फसल क्षति का संतोषजनक आंकलन न होने पर वह उग्र आंदोलन को विवश हो जाएंगे।


इस दौरान पदाधिकारियों ने कृषि अफसरों का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि अफसरों के आश्वासन पर पदाधिकारी शांत हो गए।  घेराव करने वालों में नितिन बाना, मनोज कुमार, भवेंद्र शिशौदिया, मुनश पाल, बब्बल, टेनपाल सिंह, कमल सिंह, चंद्रपाल सिंह, जतिन, हंसवीर सिंह, हरवीर सिंह, सुदेश पाल सिंह, उदयवीर मुखिया, भगतराम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed