{"_id":"67fbf9ed5f1333e41208bbf6","slug":"after-the-mahaarati-of-ganga-hanuman-chalisa-was-recited-collectively-hapur-news-c-306-1-gha1001-114014-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा की महाआरती कर किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा की महाआरती कर किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ
विज्ञापन
हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करते लोग।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रजघाट। गंगानगरी में शनिवार रात गंगा सभा आरती समिति ने हनुमान जन्मोत्सव पर गंगा की महाआरती और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।
गंगा सभा आरती समिति के अध्यक्ष पंडित अशोक नागर कानूनी सलाहकार कपिल शर्मा के साथ ही सैंकड़ों भक्तों ने सर्वप्रथम गंगा तट पर एकत्र होकर शंखनाद और घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद बजरंगबली और गंगा की महाआरती की गई। अशोक नागर ने बताया कि सनातन धर्म से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना मंदिर अवश्य जाना चाहिए। सभी लोग मंदिरों में होने वाली संध्या आरती में भी प्रतिभाग करें।
धर्म और हिंदू समाज की रक्षा के लिए जाति का भेदभाव भुलाकर सभी को एकजुट होना चाहिए। महाआरती कर देश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान विष्णु दत्त नागर, संजय रस्तोगी, विनय मिश्रा, मनोज तिवारी, प्रकाश पांडेय, अमित मिश्रा, शिव कौशिक, कुलदीप शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, दीपक शर्मा, मोहन केवट आदि मौजूद रहे।