Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Advocates subjected to misbehavior at toll plaza outrage erupts at tehsil office in Hapur

हापुड़: टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं से अभद्रता, तहसील में भड़का आक्रोश, टोल प्रबंधक और कर्मचारियों ने मांगी माफी

Fri, 27 Nov 2026 05:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 27 Nov 2026 05:31 PM IST
सार

टोल प्लाजा पर स्थानीय अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ गया। नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताया और टोल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Advocates subjected to misbehavior at toll plaza outrage erupts at tehsil office in Hapur
तहसील में भड़का आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोल प्लाजा पर स्थानीय अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ गया। नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताया और टोल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख टोल प्रबंधक और कर्मचारी तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने अधिवक्ताओं के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का आश्वासन दिया और माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


अधिवक्ता हिमांशु त्यागी ने बताया कि वे साथी प्रशांत वर्मा अपने साथी अधिवक्ता की बेटी की शादी में शामिल होकर कार से ब्रजघाट की ओर से लौट रहे थे। उनका आरोप है कि टोल प्लाजा पर उन्होंने स्थानीय निवासी होने के साथ अधिवक्ता होने का परिचय दिया। इस पर बूथ पर मौजूद कर्मचारी ने उनके साथ अभद्रता की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कर्मचारी ने यहां तक कह दिया कि वह एसडीएम और तहसीलदार तक से टोल शुल्क वसूलते हैं, ऐसे में वे कौन होते हैं। इस व्यवहार से नाराज अधिवक्ता शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और घटना के विरोध में आवाज उठाई। उन्होंने टोल प्लाजा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


अधिवक्ताओं का कहना था कि सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए और किसी भी व्यक्ति से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विरोध की जानकारी मिलने पर टोल प्रबंधक और संबंधित कर्मचारी तहसील पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं के सामने घटना को स्वीकार करते हुए खेद जताया और भविष्य में ऐसी शिकायत नहीं मिलने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अपना विरोध समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, सचिव जितेंद्र यादव, हेमंत गौड़, मोहित गुप्ता, जितेंद्र भाटी, बलराज त्यागी, वीरेंद्र चौहान, चंद्रशेखर चौहान, ललित वर्मा, गुलशन, कुलदीप निषाद और कुलदीप शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed