फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   advocate protest against police

Hapur News: मुकदमा दर्ज होने के विरोध में वकीलों का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
advocate protest against police
हापुड़। हरियाणा पुलिस द्वारा असरा मुरादपुर निवासी महिला अधिवक्ता के घर पर दी गई दबिश के विरोध में बृहस्पतिवार को हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता लामबंद हो गए। कचहरी से एसपी कार्यालय के लिए निकले अधिवक्ताओं ने तहसील चौपला और मेरठ तिराहे पर मानव श्रखंला बनाते हुए जाम लगा दिया। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए वकील एसपी कार्यालय पहुंचे और यहां जमकर हंगामा किया। एसपी द्वारा सही जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देने पर अधिवक्ता शांत हुए।
विज्ञापन

देहज उत्पीड़न के एक मामले में 18 मार्च को हरियाणा पुलिस गांव असरा मुरादपुर पहुंची थी। जिनमें अधिकतर सिविल ड्रेस में बताए गए हैं। आरोप है कि महिला अधिवक्ता मोनिका सिंधू के खिलाफ वारंट होने के कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया। मामले में हरियाणा पुलिस ने देहात थाने में मोनिका सिंधू और अन्य ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। जबकि अधिवक्ता इसे झूठा बताते हुए हरियाणा पुलिस टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक और सचिव नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने अपने चैंबर में तालाबंदी करते हुए एसपी कार्यालय की ओर कूच कर दिया। तहसील चौपला और मेरठ तिराहे पर पहुंचते ही अधिवक्ताओं ने यहां जाम लगा दिया। हालांकि कुछ देर जाम के बाद अधिवक्ता दिल्ली रोड ओर स्थित एसपी कार्यालय की ओर पैदल ही बढ़ गए। अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। पुलिस के साथ यहां जमकर नोकझोंक हुई। करीब एक घंटे के हंगामे के बाद एसपी अभिषेक वर्मा ने मामले में सही तरीके से जांच करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद अधिवक्ता वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि अधिवक्ताओं की मांग पर मामले की जांच एएसपी मुकेश चंद मिश्रा को सौंपी गई है। सही विवेचना के लिए निर्देशित किया गया है।
-----
रिपोर्ट दर्ज करने तक हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता-
बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला अधिवक्ता की ओर से हरियाणा पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज न होने और हरियाणा पुलिस का मुकदमा वापस न होने तक बार की हड़ताल रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed