फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ADM cleared blue light

एडीएम ने हटवाई अधिकारियों की कारों से नीली बत्ती

Sat, 21 Jan 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 21 Jan 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
ADM cleared blue light
कारों से नीली बत्ती हटवाई - फोटो : अमर उजाला

एडीएम रजनीश राय ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में खड़ी अधिकारियों की प्राइवेट कारों ने नीली बत्ती हटवाई। उन्होंने अधिकारियों को नियमानुसार ही नीली बत्ती का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


आचार संहिता के अनुपालन को लेकर प्रशासन सख्त है। नेताओं पर शिकंजा कसने के साथ ही प्रशासन ने शनिवार को नियम तोड़ने वाले अपने अधिकारियों पर भी सख्ती बरती। एडीएम ने कलक्ट्रेट में पांच अधिकारियों की निजी कारों से नीली बत्ती उतरवा दी।
विज्ञापन


इस दौरान संबंधित अधिकारी अपने अपने कार्यालयों में मौजूद थे। जिस समय कारों से नीली बत्ती उतारी गई, अधिकतर कारों के ड्राइवर भी मौजूद नहीं थे। इन कारों में एक एसडीएम, दो तहसीलदार व दो अन्य अधिकारियों की कारें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम रजनीश राय ने बताया कि केवल राजस्व परिषद अध्यक्ष, औद्योगिक विकास आयुक्त, कृषि उत्पादन आयुक्त, समस्त प्रमुख सचिव/सचिव, समस्त पुलिस महानिदेशक/ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, मंडलायुक्त, क्षेत्रीय पुलिस महा निरीक्षक, परिक्षेत्रिय पुलिस उप महानिरीक्षक,


जनपद न्यायाधीश एवं उनके समकक्ष उच्चतर न्यायिक सेवा के अधिकारीगण, जिला मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक (जो जिले के प्रभारी हों), मुख्य चिकित्साधिकारी आदि को ही नीली बत्ती लगाने का अधिकार है।

इसके अलावा उच्च पदस्थ व्यक्ति यदि कार में नहीं है तो भी वाहन पर नीली बत्ती लगाना अमान्य है। अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed