फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   adg inspection in garh

Hapur News: महिलाओं की सुरक्षा में न बरतें लापरवाही - एडीजी

Thu, 07 Nov 2024 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 07 Nov 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
adg inspection in garh
गढ़मुक्तेश्वर। एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला स्थल का निरीक्षण किया। मेले में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। वहीं मेला अवधि के दौरान हाईवे को जाममुक्त बनाने के लिए रूट डायवर्जन के आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम एडीजी गंगा मेले में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सदर के सामने मुख्य स्नान घाट का निरीक्षण किया। गोताखोरों से जानकारी ली कि यहां पर जल की गहराई कितनी है। मेले के दौरान गहराई वाले स्थलों पर टिन फेंसिंग या बल्ली लगाने के निर्देश दिए। जिससे कोई श्रद्धालु गहरे जल में न जाए। मेला स्थल पर सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे मचानों की ऊंचाई सही रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मचान मजबूत बनाए जाएं, जिससे हादसे का डर न रहे। स्नान घाटों पर रोशनी के उचित इंतजाम करने के लिए कहा। एडीजी ने श्रद्धालुओं के मेले में पहुंचने वाले रास्तों का भी निरीक्षण किया, वहीं जानकारी ली कि स्नान के बाद श्रद्धालुओं के वाहनों को किस मार्ग से निकाला जाएगा, ताकि जाम न लगे। उन्होंने कहा कि स्नान घाट, मनोरंजन क्षेत्र में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, लूटपाट व अन्य घटनाएं न हो इसके लिए सादी वर्दी में पुरुष और महिला पुलिसकर्मी को तैनात करेंं। जहां महिलाएं स्नान करेंगी वहां महिला पुलिसकर्मी की ही ड्यूटी लगाई जाए। मेले में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का प्रयोग न हो। गंगा किनारे किसी भी श्रद्धालु का डेरा नहीं लगना चाहिए। उन्होंने मेला ड्यूटी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान एसपी ज्ञांन्जय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर, सीओ वरुण मिश्रा, मेला प्रभारी मनोज बालियान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुलदीप भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed