फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of breaking the lock of the house and stealing cash and goods

Hapur News: घर का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of breaking the lock of the house and stealing cash and goods
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव हशुपुर निवासी युवक राहुल ने पड़ोसी पर ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर मकान के कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


राहुल ने तहरीर में बताया कि उनका गांव में पुश्तैनी मकान है। पिछले कुछ दिनों से वह परिवार के साथ अपने मामा के घर सरधना रहने के लिए चले गए। पीड़ित का कहना है कि उनके जाने के बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उनके मकान पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया। घर का ताला तोड़कर हजारों की नकदी समेत जेवर और अन्य सामान भी चोरी कर लिया। इसकी जानकारी होने पर वह गांव आए और विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसकी जान लेने का प्रयास किया। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed