फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of a year imprisonment.

सड़क दुर्घटना में मौत पर आरोपी को एक साल की कारावास

Fri, 29 Jul 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 29 Jul 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
Accused of a year imprisonment.
कोर्ट - फोटो : demo pic

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2001 में हुई एक सड़क दुर्घटना के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एक आरोपी को एक साल के साथ 12800 रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी दुष्यंत कुमार 22 मार्च 2001 को अपनी बाइक पर गांव बझैड़ा के लिए निकला था। पिलखुवा की सब्जी मंडी के सामने तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


इस हादसे में दुष्यंत की मौत हो गई थी, जबकि दो रिक्शा भी टूट गई थी। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना के दौरान नासिर नाम के एक व्यक्ति का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद रफी ने इस मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी नासिर को दोषी मानते हुए एक साल की कारावास और 12800 रुपये के जुर्माना की सजा सुनाई है। आधी धनराशि क्षतिपूर्ति के लिए मृतक के परिवार को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed