{"_id":"65c7a15447183589540f69ea","slug":"accident-on-highway-hapur-news-c-138-1-pkw1001-102080-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कैंटर और कार की टक्कर में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कैंटर और कार की टक्कर में तीन घायल
Sat, 10 Feb 2024 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 10 Feb 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। शनिवार को हाईवे-9 पर कैंटर और कार की टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के कारण यातायात बाधित हो गया। हाईवे पर करीब 20 मिनट तक जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन से क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर जाम खुलवाया।
शनिवार दोपहर बाद हाईवे- 9 पर रामलीला मैदान के सामने एलिवेटेड रोड पर गाजियाबाद से हापुड़ की तरफ कैंटर को ओवरटेक करते समय कार टकरा गई। जिसमें सवार संभल निवासी नईम समेत तीन युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद एलिवेटेड के ऊपर यातायात बाधित हो गया। छिजारसी टोल प्लाजा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने वाहनों को एलिवेटेड के नीचे से निकाला। हादसे के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं एनएचएआई की कार्यदायी संस्था एप्को चेतक की टीम ने जेसीबी मशीन से कार और कैंटर को हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। वहीं, घायलों को उपचार के लिए सरस्वती मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि अभी तक किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।