हापुड़ में बड़ा हादसा: बेकाबू कार ने चार महिलाओं को रौंदा, एक की मौत; खाना खाकर वॉक पर निकली थीं सभी
घटना के बाद कार चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नेहा को मृत घोषित कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गढ़ रोड पर फ्लाईओवर के उतार के पास तेज रफ्तार एक कार ने तीन महिलाओं को रौंद दिया। जिसमें शिवनगर निवासी छात्रा नेहा उर्फ छोटी (28) की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसान मोहल्ला शिवनगर निवासी नेहा पड़ोस की रहने वाली टीना, पूनम और उसकी पुत्री माही के साथ खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकली थीं। गढ़ रोड फ्लाईओवर के उतार के पास गढ़ रोड पर चारों सड़क किनारे टहल रही थीं। इसी दौरान हापुड़ से गढ़ की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने चारों को कुचल दिया। जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद कार चालक मौके से कार सहित फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नेहा को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य तीनों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर देहात और हापुड़ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।