फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   abvp and medical student protest

Hapur News: चिकित्सक की हत्या के विरोध में छात्रों ने कलक्ट्रेट पर किया हंगामा

Fri, 23 Aug 2024 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 23 Aug 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
abvp and medical student protest
हापुड़। पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को एबीवीपी के आह्वान पर छात्रों ने एसएसवी पीजी कॉलेज से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च किया। कलक्ट्रेट पर हंगामा कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

एबीवीपी के जिला संयोजक तुषार भारद्वाज ने कहा कि प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ हैवानियत शर्मसार करने वाली है। इस घटना पर बंगाल सरकार मौन है और दोषियों के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। उपद्रवियों ने घटना के साक्ष्य तक नष्ट कर दिए हैं।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश सहमंत्री अर्जुन बटार ने कहा कि यदि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है तो विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगा। छात्र हित, समाज हित और नारी शक्ति के सम्मान के लिए सात सूत्रीय मांगों को संज्ञान लेते हुए शीघ्र निस्तारण किया जाए। दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर, जिलेभर से आए कार्यकर्ता और छात्र एसएसवी पीजी कॉलेज के बाहर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए छात्र कलक्ट्रेट तक पहुंचे। वहां छात्रों ने जमकर भारत माता की जय, बहनों के सम्मान में एबीवीपी मैदान में, न्याय दो जैसे नारों के साथ नारेबाजी व प्रर्दशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपने की मांग को लेकर काफी देर तक नारेबाजी की। हालांकि बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीओ को सौंपकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में तुषार भारद्वाज, संदीप कुमार, जिज्ञासा, आशीष कजानिया, मोहित सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कार्तिक गौर, अनुज तोमर, आरती भारती, अनुराग सैन, आदित्य अग्रवाल, अंजली मिश्रा, आकाश शर्मा, खुशबू, अनुपमा, अनुज वर्मा, तुषार राणा, हिमांशु, उमंग शर्मा, विनय ठाकुर, मोक्ष शर्मा, नमन शर्मा, हर्ष शर्मा, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed