फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A young man injured in a collision with a Nilgai dies, his father continues to be treated.

Hapur News: नीलगाय की टक्कर से घायल युवक की मौत, पिता का उपचार जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
A young man injured in a collision with a Nilgai dies, his father continues to be treated.
सिंभावली। क्षेत्र में ढाना मार्ग पर 29 अप्रैल को नीलगाय से टकराकर घायल हुए युवक मोहित की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके पिता का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी महकार सिंह अपने पुत्र मोहित (25) के साथ 29 अप्रैल को बाइक से बक्सर से ढाना मार्ग होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक सामने आई नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। मेरठ में उपचार के दौरान मोहित ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता महकार सिंह की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed