{"_id":"6a21ba107f8b991f170bbe18","slug":"a-massive-fire-broke-out-at-the-crusher-causing-a-stampede-hapur-news-c-306-1-gha1001-122500-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कोल्हू पर लगी भीषण आग, भगदड़ मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कोल्हू पर लगी भीषण आग, भगदड़ मची
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव अल्लाबख्शपुर मार्ग पर रेलवे फाटक के पास स्थित कोल्हू पर बुधवार की सुबह गन्ने की खोई (बगास) के बड़े ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और उठता धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।
रेलवे फाटक के निकट गांव अल्लाबख्शपुर निवासी युसूफ अली का गन्ने का कोल्हू स्थित है। जो फिलहाल बंद पड़ा हुआ है। लेकिन, उन्होंने कोल्हू परिसर में गन्ने की खोई जमा की हुई है। सुबह करीब नौ बजे लगी आग ने कुछ ही देर में खोई के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
गर्मी और हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचते, तो आग आसपास के अन्य हिस्सों तक भी फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान होने की संभावना थी।
विज्ञापन
फायर स्टेशन प्रभारी रोहदाश सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया, गन्ने की खोई में लगी आग को बुझा दिया गया है। आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी की जा रही है।