फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   A brawl erupted at a wedding party after the bride was teased, leading to heavy kicking and punching.

Hapur News: शादी की पार्टी में दुल्हन पर फब्तियां कसने पर बवाल, जमकर चले लात-घूंसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
A brawl erupted at a wedding party after the bride was teased, leading to heavy kicking and punching.
सिंभावली। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद आयोजित पार्टी में दुल्हन पर फब्तियां कसने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लात घूंसे चलने से दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी एक युवक ने शादी के बाद रविवार रात पार्टी का आयोजन किया था। इसमें गांव और आसपास के कई लोग शामिल हुए। आरोप है कि पार्टी के दौरान कुछ युवक शराब के नशे में थे और उन्होंने नवविवाहिता पर अभद्र टिप्पणियां व फब्तियां कसनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट में दुल्हन पक्ष की दो महिलाएं और दो युवक मामूली रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पार्टी में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिंभावली को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दुल्हन पर अभद्र टिप्पणी करना गंभीर अपराध है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में शांति है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed