{"_id":"112-40722","slug":"Hapur-40722-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचितों को दिए कारतूस तो होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचितों को दिए कारतूस तो होगी कार्रवाई
Hapur
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। शस्त्र धारकों द्वारा कारतूस अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को दिलाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है। अब बीट कांस्टेबल शस्त्र धारकों की गतिविधियों पर निगाह रखेंगे। शस्त्र धारकों द्वारा अपने परिचितों और अपराधी प्रवृति के लोगों को कारतूस मुहैया कराए जाने की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती हैं। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कारतूस मुहैया कराने वाले शस्त्र धारकों की कुंडली पुलिस तैयार करेगी। डीएसपी शील कुमार ने सर्किल के थानों में तैनात बीट कांस्टेबलों को कड़ी हिदायत दी है कि सभी शस्त्र धारकों द्वारा खरीदे जाने वाले कारतूस और उनके उपयोग से जुड़ी जानकारी अपने रजिस्टर में दर्ज करें। जरूरत पड़ने पर पल भर में सारी स्थिति सामने आ जाए।
विज्ञापन