{"_id":"112-39674","slug":"Hapur-39674-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा घंटे बारिश से चेहरे खिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा घंटे बारिश से चेहरे खिले
Hapur
Updated Thu, 11 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। मौसम ने बुधवार को अचानक करवट बदली और करीब आधा घंटा जमकर बारिश हुई। परिणामस्वरूप सड़कों पर चलते लोगों को इधर उधर शरण लेनी पड़ी। भारी बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बुधवार को सुबह से ही मौसम काफी सुहावना था। करीब 11 बजे आसमान में घने बादल छाए और अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। पहले तो लोग यही अंदाज लगाते रहे कि जल्द बारिश बंद हो जाएगी लेकिन जब बारिश और तेज हो गई तो सड़कों पर चलने वाले लोगों ने अपने वाहन सड़कों के किनारे खड़े कर इधर उधर शरण ली। किसानों का कहना है कि इस बारिश से धान, चारा, गन्ना की फसलों को काफी राहत मिलेगी।