{"_id":"112-38953","slug":"Hapur-38953-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप की दवा से महिला का गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप की दवा से महिला का गर्भपात
Hapur
Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। झोलाछाप चिकित्सक ने झंडा मुशर्रफपुर निवासी गुलशन की गर्भवती पत्नी रानी को जिंदगी भर का दर्द दे दिया। बुखार होने पर झोलाछाप चिकित्सक ने एक्सपायरी डेट की दवा खाने के लिए दे दी। दवा खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। महिला का गर्भपात हो गया। इंफेक्शन से एक टांग सूज गई। महिला को गुलावठी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया । जब झोलाछाप डॉक्टर से इसकी शिकायत की गई तो उलटा धमकाने लगा। उसने सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन