{"_id":"112-38654","slug":"Hapur-38654-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में व्यापारी की मौत पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में व्यापारी की मौत पत्नी घायल
Hapur
Updated Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा में डुबकी लगाकर पत्नी के साथ लौट रहे बुलंदशहर के व्यापारी की बाइक भैंसा-बुग्गी से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यापारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। बुलंदशहर के गांव अशरफपुर रघुवासपुर के रहने वाले परचून व्यापारी सतीश (45) पत्नी रानी के साथ ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बहादुरगढ़ के डेहरा कुटी तिराहे पर पहुंची सामने से आ रहे भैंसा-बुग्गी से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को समर्थ शिक्षा समिति के सचिव उमेश लोधी ने गढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सतीश की मौत हो गई। जबकि रानी की हालत नाजुक बनी हुई है। डीएसपी शील कुमार ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
विज्ञापन