{"_id":"112-38487","slug":"Hapur-38487-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत राज अधिकारी हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत राज अधिकारी हटाए गए
Hapur
Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सफाई कर्मचारी के दो साल तक लापता रहने के बाद भी वेतन देने, कर्मचारियों के तबादले, पोस्टिंग में की गई अनियमितता के मामले में आखिरकार जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश को हटा दिया गया। अब उनका कार्यभार खंड विकास अधिकारी हापुड़ अमरेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा गया है। मामले की जांच अभी चल रही है। जांच में कई गंभीर आरोप होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
