{"_id":"112-36686","slug":"Hapur-36686-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरों ने की फायरिंग ग्रामीणों ने एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चोरों ने की फायरिंग ग्रामीणों ने एक को दबोचा
Hapur
Updated Sat, 21 Jun 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। पलवाड़ा गांव में पशु चोरी करने आए बदमाशों ने लोगों के जागने पर फायरिंग कर दी। गोली चलने से हंगामा मच गया। भीड़ ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोच लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में बृहस्पतिवार की देर रात किसान अख्तर खां अपने घर के पास सो रहा था। उसकी आंख खुली तो देखा कुछ बदमाश उसकी भैंस को खोल रहे थे। अख्तर शोर मचाते हुए बदमाशों से भिड़ गया। इससे गांव में जाग हो गई और ग्रामीण घर से निकल पड़े। ग्रामीणों को देख बदमाशों के होश उड़ गए और वह फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागे। ग्रामीणों भी लाठी डंडे लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े। जगंल में पहुंच ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया।
पकड़े गए बदमाश की जमकर पिटाई की गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई तो बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। किसान ने थाने में तहरीर देकर पकड़े गए बदमाश और उसके फरार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। कार्यवाहक एसओ छत्रपाल सिंह का कहना है कि पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ के दौरान अपना नाम सलमान निवासी पलवाड़ा बताया है।