{"_id":"112-29976","slug":"Hapur-29976-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौताई के ग्रामीणों का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौताई के ग्रामीणों का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
Hapur
Updated Tue, 13 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ । गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि गत दिनों गांव के चौकीदार की हत्या के मामले में पुलिस गांव के निर्दोष लोगों को फंसा रही है। ग्रामीणों ने एसपी से मामले की जांच कराकर मुख्य आरोपी को पकड़ने की मांग की है।
सोमवार को गांव दौताई के सैकड़ों ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 5 अगस्त की रात गांव के चौकीदार आस मोहम्मद को गोली मार दी थी। जिसने मेरठ के अस्पताल में 9 अगस्त को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। हत्या का आरोप गांव के चार निर्दोष लोगों पर लगाया है। ग्रामीणों का कहना था कि चारों लोग बेकसूर है और उनका हत्याकांड से कोई लेनादेना नहीं है। ग्रामीणों का कहना था कि इस हत्याकांड का आरोपी गांव का ही है और वह गांव से परिवार सहित फरार है। ग्रामीण एसपी से मिले और चारों को बेकसूर बताते हुए फरार आरोपी की तलाश कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि वह मामले की निष्पक्ष जांच करा रहे हैं। प्रदर्शन और एसपी से मिलने वालों में मुजफ्फर अली कुर्बान, मुजम्मिल हयात, मुजहिद, मुबारक अली, इश्त्याक अहमद, मास्टर नसीम, इसरार, शौकीन, मुनकाद, विकार आदि शामिल थे।