{"_id":"112-23799","slug":"Hapur-23799-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.2 डिग्री से छूटी लोगों की कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.2 डिग्री से छूटी लोगों की कंपकंपी
Hapur
Updated Sun, 06 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़/गढ़। कड़ाके की ठंड दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से आम जनजीवन ठहर सा गया है। शनिवार को गढ़ में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री जबकि तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में आर्द्रता का प्रतिशत 91 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हापुड़ में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 12 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह कोहरा और शीतलहर से लोग कांपते नजर आए। करीब दोपहर 12 बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों ने हल्की राहत महसूस की। शाम को चार बजे के बाद फिर शीतलहर और धुंध ने लोगों को घरों मेें दुबकने पर मजबूर कर दिया।
वहीं, कोहरे से ट्रेनों के आवागमन पर भी प्रभाव पड़ा। कई ट्रेनें गढ़ स्टेशन पर अपने तय समय से घंटों की देरी से पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक महेश चंद त्यागी ने बताया कि घने कोहरे के चलते नौचंदी, सत्याग्रह, काशी विश्वनाथ एवं इंटरसिटी ट्रेनों के आवागमन में 2 से लेकर 5 घंटे तक विलंब हुआ। सिंभावली शुगर मिल की कृषि प्रयोगशाला के सूत्रों के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से अगले एक सप्ताह तक क्षेत्र में शीतलहर का असर रहेगा। वहीं, दिनोंदिन कम हो रहे तापमान को देखते हुए चिकित्सक भी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डा. वीएस सोढी ने बताया कि इस बार सर्दी का प्रकोप कुछ ज्यादा है। ऐसे में लोगों को इससे बचाव करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कान और नाक को ढककर रखने से सर्दी से बचा जा सकता है। गढ़ में नेशनल हाईवे सहित मेरठ एवं बुलंदशहर रोड पर वाहनों की आवाजाही बेहद धीमी रफ्तार में चला।
डीएम से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की मांग
हापुड़। अखिल भारतीय हिंदू महासभा और अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने शीतलहर के चलते डीएम से स्कूलों की छुट्टियां और बढ़ाने की मांग की है ताकि छोटे बच्चे ठंड से बेहाल होकर बीमार न पड़ें। हिंदू महासभा की महिला शाखा की जिलाध्यक्ष डा. प्रीति त्यागी, संगीता गुलाठी, बीना वर्मा, मिथलेश त्यागी, तमन्ना त्यागी, विमला कश्यप और ऊषा गोयल एवं युवा ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष गिरीश चंद शर्मा, ज्ञान चंद शर्मा, अनुरूद शर्मा, आशुतोष आजाद, रामेश्वर दत्त, संतोष आदि ने अलग-अलग बैठक कर जिलाधिकारी से उक्त मांग की है।
विज्ञापन
कोहरे में जानलेवा न बन जाएं गड्ढे
पिलखुवा।कोहरे की धुंध में सीवर लाइन के लिए खोदे गये गड्ढे नगरवासियों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। चण्डी रोड समेत कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खुले पड़े हैं। इनके चारों तरफ बैरिकेडिंग तक नहीं कराी गी है।
नगर की चण्डी रोड स्थित गोशाला के पास करीब दस फुट गहरा और दस फुट चौड़ा गड्ढा खुला है। सीवर लाइन के लिए खोदे गये गड्ढों में रात के समय यदि कोई गिर जाए तो उसका निकलना मुश्किल हो जाएगा। लोगों की सुरक्षा के लिए यहां बैरिकेडिंग की व्यवस्था तक नहीं कराई है।
रेलवे फाटक के पास भी जल निगम ने सीवर लाइन के लिए एक गहरा गड्ढा खोदा हुआ है। गड्ढे में सीवर मैन हॉल के सरिया निकले हुए हैं। भगवान न करे कि कोई इस गड्ढे में गिरे। कोहरे में यदि कोई गिरा तो शरीर में सरिया घुसे बिना नहीं रहेगा। चण्डी रोड से आर्यनगर जाने वाली सीसी रोड और नाले में करीब दो फुट का गेप है। कोहरे की धुंध में नाले में लोग गिर जाते हैं। लेकिन पालिका चेयरमैन या पालिका अधिकारी देखने को तैयार नहीं है।
सीवरेज लाइन का निर्माण जलनिगम द्वारा किया जा रहा है। गड्ढे कवर करने की जिम्मेदारी भी जलनिगम की है। फिर भी वह जलनिगम के अधिकारियों से बात करेंगे। -ओमप्रकाश कोरी चेयरमैन नगरपालिका