{"_id":"112-22728","slug":"Hapur-22728-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में फिर खून खराबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में फिर खून खराबा
Hapur
Updated Thu, 29 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोलियां चलने से मची भगदड़, 2 लोग घायल
गढ़मुक्तेश्वर। तहबाजारी वसूलने को लेकर मेले में चली गोलियों से भगदड़ मच गई। तहबाजारी ठेकेदार के लोगों ने बुधवार अपहराह्न दिल्ली सेक्टर पहुंचकर व्यापारियों से वसूली शुरू की। विरोध और मारपीट की नौबत आने पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिससे वहां भगदड़ मचने से दो लोग घायल हो गए। एसडीएम ने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार अपराह्न तीन बजे मेले में फायरिंग की आवाज गूंजी। दिल्ली सेंक्टर में श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। हालांकि 50 प्रतिशत मेला वापस होने के कारण कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया गया कि तहबाजारी ठेकेदार और उसके आदमियों ने वसूली शुरु कर दी। चाय की दुकान लगाने वाले रामस्वरुप ने बताया कि वे लोग 11 हजार रुपये मांग रहे थे। उसने विरोध किया तो मारपीट शुरु कर दी और पिस्टल से गोलियां चला दी। मारपीट और भ्ागदड़ में पिंटू और संदीप घायल हो गए। एसडीएम केबी सिंह ने पुलिस को आरोपी तहबाजारी ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को कहा।
संदिग्ध हालात में श्रद्धालु की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ खादर मेले में मंगलवार देर रात एक और व्यक्ति संदिग्ध हालात में मृत पड़ा मिला। उसकी किसी हादसे या बीमारी से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। गढ़ पुलिस ने शव को नर्सिंग होम पहुंचाया। पहले तो उस व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में पुलिस को मृतक की जेब से एक डायरी मिल गई। जिसमें कुछ मोबाइल नंबर दर्ज थे। पुलिस ने नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त अमरोहा के उझारी निवासी कमल सिंह (45) पुत्र चिरंजी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की जेब से दवाइयां मिली हैं। परिजन उसे दमा रोगी बता रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
खरीदारी के वक्त संघर्ष में गई युवक की जान
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में सामान खरीदने के दौरान हुए संघर्ष में बुलंदशहर के युवक की मौत हुई थी। लाठियों से पीटकर मार डालने के मामले में पुलिस ने 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा और गैर इरादातन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
गंगा मेले में मंगलवार रात 11 बजे सदर बाजार में खरीदारी करते वक्त बुलंदशहर के थाना स्याना के गांव धनियावली निवासी संदीप (22) पुत्र ईश्वर और उसका चेचेरा भाई रोहित की कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने संदीप और रोहित को लाठियों से जमकर पीटा था। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया था, जहां संदीप की मौत हो गई थी। रोहित को गंभीर हालात में मेरठ रेफर किया गया था। देर रात पुलिस जांच में लगी रही। बुधवार को मृतक के तयेरे भाई मनवीर की तहरीर पर गढ़ पुलिस ने 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा तथा गैर इरादातन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।