{"_id":"112-22725","slug":"Hapur-22725-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 घंटे जाम रहा एनएच-24","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 घंटे जाम रहा एनएच-24
Hapur
Updated Thu, 29 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़/पिलखुवा। गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब के आगे पुलिस-प्रशासन की सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे 15 घंटे जाम से वाहन चालक और श्रद्धालु कराह उठे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे जाम लगने के बाद रातभर वाहन रेंगते रहे। जाम बुधवार सुबह करीब आठ बजे खुला। वहीं मेरठ-बुलंदशहर रोड समेत मेले से जुड़े सभी संपर्क मार्ग बाधित रहे।
मंगलवार शाम दीपदान के बाद जैसे श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़े। अचानक हाईवे-24 पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। अर्द्धरात्रि को शुरू हुए गंगा स्नान के बाद जैसे ही लोग लौटने लगे, बाहरी जिलों से आया अधिकांश पुलिस फोर्स सुबह होते ही ड्यूटी स्थलों से चली गई। ऐसे में यातायात व्यवस्था और बिगड़ गई। नतीजा हर तरफ जाम ही जाम।
उधर, पिलखुवा में गंगा स्नान मेले और सहालग के चलते बुधवार सुबह से शाम तक हाईवे पर चार किमी तक जाम लगा रहा।
देर रात से ही हाईवे पर दौड़ने लगे भारी वाहन टोल प्लाजा भी शुरू
गढ़/हापुड़। बुधवार रात तक श्रद्धा का सैलाब कम होने के कारण हापुड़ पुलिस ने रात्रि 8 बजे से हाईवे-24 पर यातायात को खोल दिया। साथ ही टोल प्लाजा भी शुरू कर दिया गया। डीएसपी ट्रैफिक अमित कुमार नागर ने बताया कि करीब 80 प्रतिशत श्रद्धालु लौट चुके हैं। इससे सड़कों पर वाहन का दबाव काफी कम हो गया है। हाईवे-24 पर रूट डायवर्जन को खोल दिया गया है।