{"_id":"16004","slug":"Hapur-16004-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौताई में गोकशी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौताई में गोकशी पकड़ी
Hapur
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
70 किलो गोमांस बरामद, तीन तस्कर नामजद
गढ़मुक्तेश्वर। दौताई के जंगल में गोवंश काट रहे तस्कर पुलिस को देख भाग खड़े हुए जबकि पुलिस ने करीब 70 किलो मांस, गोकशी करने के उपकरण तथा सींग कब्जे में लेते हुए तीन तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुबह पुलिस ने गांव दौताई के जंगल में छापा मारा जहां पर गाय काट रहे तीन लोग जीप को देख फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मौके से बरामद करीब 70 किलो मांस का चिकित्सीय परीक्षण कराया जिसकी पुष्टि गौवंश के रुप में की गई है। तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जबकि उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शेष तस्करों की जांच कराई जा रही है।