{"_id":"15880","slug":"Hapur-15880-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच- 24 पर 48 में 36 घंटे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच- 24 पर 48 में 36 घंटे रहा जाम
Hapur
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट पर गंगापुल में हुए छेद ने हाईवे के यात्रियों के लिए आफत खड़ी कर दी है। बीते 48 घंटे में एनएच-24 पर 36 घंटे से अधिक जाम रहा। लगातार 18 घंटे के जाम ने दिल्ली से लखनऊ के बीच सफर कर रहे हजारों लोगों के लिए एक-एक पल बेहद भारी कर दिया।
रविवार को सुराख होने के कारण 50 साल पुराने इस पुल को वन वे कर दिया गया था। हाईवे पर वाहनों के काफी अधिक दबाव के कारण पुल पर जाम बेकाबू हो गया है। रविवार की शाम सात बजे लगा जाम सोमवार को सुबह पांच बजे खुल पाया। सोमवार को दिन में थोड़ी राहत रही लेकिन शाम पांच बजे फिर जाम लग गया। यह जाम मंगलवार की दोपहर दो बजे तक खुल पाया। इसके कारण गजरौला से गढ़ के बीच तीस किलोमीटर से अधिक जाम लग गया। भीषण गर्मी में घंटों लगे जाम ने यात्रियों को रुला दिया। इस दौरान दो जिलों के एक दर्जन थानों की पुलिस जाम हटवाने की कोशिश करती रही लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। वाहन रेंग-रेंग कर ही पास हुए। स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस ने वाहनों को हापुड़ तथा स्याना चौपला से वाया बुलदंशहर-नरौरा से निकाला जबकि गजरौला से वाया बिजनौर वाहन निकाले गए।