{"_id":"6934537674bac10e120e640a","slug":"96-percent-sir-work-done-hapur-news-c-135-1-hpr1005-133812-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एसआईआर का 96 प्रतिशत काम पूरा, 1.70 लाख ने नहीं जमा किए फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एसआईआर का 96 प्रतिशत काम पूरा, 1.70 लाख ने नहीं जमा किए फॉर्म
Sat, 06 Dec 2025 09:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 06 Dec 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिले में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में शनिवार तक करीब 96 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का कार्य पूरा हो चुका है। इसमें अब तक विभिन्न कारणों से करीब 1.70 लाख मतदाताओं के फॉर्म प्राप्त नहीं हो सके हैं। जिनकी वोट भविष्य में कटना लगभग तय है। वहीं, जिला प्रशासन के अधिकारियों को उम्मीद है कि रविवार (आज) तक जिले में गणना प्रपत्रों को एकत्र और उनके डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो जाएगा।
चार नवंबर से जिले में एसआईआर का कार्य चल रहा है। अब तक जनपद में 11,56,699 मतदाताओं में से करीब 11,56,672 को गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं। इसके अलावा 1,187 बीएलओ ने अब तक करीब 96 प्रतिशत फॉर्म वितरित करने के साथ ही उन्हें एकत्र करके डिजिटाइजेशन का काम करने का दावा किया है। वहीं, जनपद में करीब 1.70 लाख ऐसे निर्वाचक मिले हैं, जो या तो मर चुके हैं, मौके पर नहीं मिले, स्थानांतरित हो गए और पहले से नामांकित हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में इनका प्रतिशत करीब 18 है। यदि इनके फॉर्म नहीं भरे जाते हैं तो फिर अधिकारियों को भी उम्मीद है कि इनकी वोट कटना लगभग तय है। एसआईआर के बाद मतदाता की वोट सिर्फ एक ही स्थान पर रह जाएगी। हालांकि, दावे के लिए सभी को भविष्य में समय भी दिया जाएगा। इसके बाद वोट को जुड़वाया भी जा सकता है। इसके साथ ही आपत्तियों का निस्तारण भी कराया जाएगा।
-- --
-- --
जिले में एसआईआर की स्थिति--
विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता
धौलाना 423154
हापुड़ 381831
गढ़मुक्तेश्वर 351714
कुल 1156699
कोट -
जिले में एसआईआर से संबंधित करीब 96 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। रविवार तक गणना प्रपत्र एकत्र करने के साथ ही डिजिटाइजेशन का कार्य भी पूरा होगा। 16 दिसंबर से आपत्ति व दावे का समय मिलेगा।
विज्ञापन
- संदीप कुमार, एडीएम
-- -- -- -- -- --

जिले में एसआईआर की स्थिति