{"_id":"5c7f75febdec2213f10dc96c","slug":"91551857150-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। घर में कहासुनी के बाद गुस्से में निकले युवक का शव गांव के जंगल मे एक पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ के ग्रामीणों को चंद्रपाल जाटव के बेटे संदीप (23 वर्ष) का शव सोमवार की सुबह गांव के जंगल में एक आम के बाग में एक पेड़ से लटका दिखाई दिया। ग्रामीणों ने सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया और वह आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। संदीप के पिता चंद्रपाल ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसओ रविरतन पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार की रात परिवार में विवाद और कहासुनी होने के बाद संदीप गुस्से में घर से निकल गया था। जिसके बाद काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। वहीं एसओ रविरतन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।