{"_id":"5c1beb9cbdec22569f266ff7","slug":"91545333660-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने पर बर्गर विक्रेता के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये मांगने पर बर्गर विक्रेता के साथ मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये मांगने पर बर्गर विक्रेता के साथ मारपीट
हापुड़। गांव बदनौली निवासी विनोद गांव में ही बर्गर का ठेला लगाता है। बुधवार की रात को गांव निवासी मोबिन और एहसान ने बर्गर खाने के लिए उसके ठेले पर आये थे। आरोप है कि बर्गर खाने के बाद दोनों ने उसे रुपये नहीं दिए। विनोद ने रुपये मांगे तो दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उधर, दूसरी घटना में गांव अच्छेजा निवासी मोहित ने पड़ोसी घनश्याम से रुपये उधार लिए थे। घनश्याम ने मोहित से रुपये वापस मांगे तो उसके साथ मोहित ने मारपीट कर दी। शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान का कहना है कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। ब्यूरो