फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नव निर्वाचित जिला पंचायत की अध्यक्ष कल लेंगी शपथ

नव निर्वाचित जिला पंचायत की अध्यक्ष कल लेंगी शपथ

Fri, 23 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
नव निर्वाचित जिला पंचायत की अध्यक्ष कल लेंगी शपथ
नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कल लेंगी शपथ
विज्ञापन


हापुड़। जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार निर्विरोध रूप से निर्वाचित होने के बाद शनिवार को पुरानी कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करेंगी। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी मुख्य अतिथि रहेंगे तथा केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह व खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन मंत्री अतुल गर्ग भी शिरकत करेंगे।
सपा प्रत्याशी अनीता सिंह द्वारा अपना नामांकन वापस लेेने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र कुमार की पत्नी व जिला पंचायत सदस्य अमृता कुमार को जिला पंचायत अध्यक्ष उप चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया था। 19 मार्च को उन्हें सर्टिफिकेट सौंपा गया। अब शासन की ओर से उनके शपथ ग्रहण की तिथि घोषित की गयी है। जिला पंचायत अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि शपथ 24 मार्च को पुरानी कलक्ट्रेट परिसर में 11 बजे जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय द्वारा दिलायी जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। कार्यक्रम में हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी मुख्य अतिथि रहेंगे वहीं स्थानीय जन प्रतिनिधियों के अलावा केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह व खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन मंत्री अतुल गर्ग भी मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों से भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed